फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सियासी जमीन तलाशने आए कांग्रेसी

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शीला दीक्ष‌ित
विज्ञापन
 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर आज आएंगे कांग्रेसी दिग्गज
विज्ञापन

शीला दीक्षित के नेतृत्व में आएगी यात्रा
गुलाम नबी आजाद, संजय सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल भी आएंगे
कांग्रेसी दिग्गज 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर रविवार को शहर आएंगे। शहर सीमा से लेकर जनसभा स्थल मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण तक जुलूस निकालने के बाद दिग्गज नेता जनसभा को संबोतिध करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता इम्तियाज अली ने बताया कि 11 सितंबर को जिले में 27 साल यूपी बेहाल नारे के साथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद, प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी आदि कांग्रेसी दिग्गज आएंगे। उन्होंने बताया कि शहर सीमा के गांव मरखापुर के पास यात्रा का स्वागत पूर्वाह्न 11 बजे होगा। फिर जूलूस के रूप में यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मौजी नसीरुद्दीन भव मैदान पर पहुंचेगी। यहां जनसभा होगी।
गोला  गोकर्णनाथ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रहलाद पटेल ने बताया कांग्रेस की संदेश सभा के लिए  विधानसभा गोला क्षेत्र से प्रत्येक बूूथ से कार्यकर्ता अपने अपने साधनों से  भारत भूूषण कालोनी में एकत्र होकर 600कार्यकर्ता उनकी अगुवाई में लखीमपुर  प्रस्थान करेंगे। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर ब्लाक अध्यक्षों को  जिम्मेदारी सौप दी है। कुंभी ब्लाक अध्यक्ष प्रेमकुमार वर्मा, बांकेगंज से  केके मिश्र, बिजुआ कमल शुक्ला, खूबलाल वर्मा, फकीर मोहम्मद, इसरार मोहम्मद,  राजीव भार्गव, राजीव पटेल, चंद्रेश पटेल, नवी हुसेन, रमाशंकर भारती आदि को  जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और एक दिन पहले पस्त दिखे जिलाध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। पार्टी की बैठकों में अक्सर मतभेद के कारण एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले कांग्रेसी एक बार आहत नजर आए। जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र बहादुर सिंह से जब कांग्रेस के कार्यक्रम की बात की गई तो उन्होंने पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और जफर अली नकवी का नाम लेते हुए अमर उजाला से कहा कि पार्टी में जिलास्तर पर इनके जैसे तमाम नेता हैं, लेकिन कार्यक्रम में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने गुस्से में आकर यहां तक कह डाला कि पार्टी फंड से कार्यक्रम के लिए एक पैसा नहीं मिला है। वह किसान हैं और अपने घर से पैसा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में यही रहा तो वह 2017 के बाद संन्यास ले लेंगे। उधर इस बाबत पूर्व सांसद जफर अली नकवी से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की है। वह (नकवी) खुद बतौर अतिथि कार्यक्रम में आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें