फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 176 शिकायतों में से महज 13 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूरे जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, लेकिन फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। लखीमपुर, निघासन, गोला और पलिया में कुल 176 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से महज 13 शिकायतें ही हल हुईं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के लोकसभागार में समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए। महज सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि सबसे ज्यादा 19 राजस्व व पुलिस विभाग की 12 शिकायतें थीं। निघासन में सीडीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यहां कुल 60 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन समाधान महज दो शिकायतों का ही हो सका।

हाथ जोड़े दिखे फरियादी, 53 में से दो शिकायतें हल हुईं
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष हाथ जोड़े फरियादी खड़े दिखे। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा की अध्यक्षता में कुल 53 शिकायतें आईं। जिसमें से महज दो ही का निस्तारण हो सका। यहां सबसे ज्यादा 29 राजस्व की शिकायतें दर्ज हुईं। संवाद
विज्ञापन

-
16 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे तहसील
पलियाकलां। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को भीषण ठंड की वजह से मात्र 16 फरियादी ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 16 शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें