लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में कहा प्रशासन और प्रतिष्ठानों के संयुक्त प्रयास से ही बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सभी फायर सेफ्टी उपकरण हर समय क्रियाशील रहें। भवनों में पर्याप्त वेंटिलेशन और सुरक्षित की जाए, ताकि आपात स्थिति में जनहानि न हो। बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्र
कहा कि प्रतिष्ठानों में ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण न किया जाए। अग्नि सुरक्षा मानकों को एक माह में पूरा करने का समय दिया है। बाद में हकीकत देखेगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सभी प्रतिष्ठान स्वामियों से फायर उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने, नियमित जांच व मेंटेनेंस करने, कर्मचारियों को आपात स्थिति में से निटपने का प्रशिक्षित करने को कहा। ।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों से बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं और जान-माल के भारी नुकसान को रोका जा सकता है। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में एग्जिट और छत पर जाने के रास्ते को बंद न करें। एग्जिट मार्गों पर अंधेरे में चमकने वाले संकेतक लगाए, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी हो। जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा की सबसे अहम कड़ी है।