फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आसान सवालों ने बढ़ाई चयन की उम्मीद

Thu, 02 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जीआईसी में परीक्षा से पहले लेंस लगाकर हो रही तलाशी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दो पालियों में कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत सरल बताया।
विज्ञापन

किसी ने पहली बार तो किसी ने कई बार परीक्षा देने की बात कही। उनका कहना था कि इस बार पेपर अच्छा रहा और बेहतर रैंक मिलने की उम्मीद है। दोनों पालियों में पंजीकृत 12,382 अभ्यर्थियों में से 10,158 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,224 अनुपस्थित रहे।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने आदर्श जनता इंटर कॉलेज, देवकली समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग से नामित पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस राम केवल और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, डीएस कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, वाईडी कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, अब्दुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज और आर्यकन्या इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-
प्रश्नपत्र में समास संधि और संबंध बोधक जैसे सवालों को शामिल किया गया था। पहले काफी सरल थे। सभी सवालाें के जवाब दिए गए हैं। अब परिणाम आएगा तो किस रैंक पर खुद को पाऊंगा, यह देखना होगा।
अर्पित कुमार
-
प्रश्नपत्र में सभी विषयों के सवालों को शामिल किया गया था। हरदोई से चलकर आई परिणिता ने जिसने भी थोड़ा बहुत पढ़ा होगा, उसके लिए प्रश्नपत्र आसान रहा। वरना तो सवालों के जवाब कठिन ही होंगे।
परिणिता मिश्रा

जीआईसी में परीक्षा से पहले लेंस लगाकर हो रही तलाशी। संवाद

जीआईसी में परीक्षा से पहले लेंस लगाकर हो रही तलाशी। संवाद

जीआईसी में परीक्षा से पहले लेंस लगाकर हो रही तलाशी। संवाद

जीआईसी में परीक्षा से पहले लेंस लगाकर हो रही तलाशी। संवाद

जीआईसी में परीक्षा से पहले लेंस लगाकर हो रही तलाशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें