फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फरियादियों की फाइलें खुलीं, निस्तारण का मिला भरोसा

Sat, 13 Jun 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना खीरी में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शिकायतें सुनीं। ग्राम सैदीपुर की आशा देवी ने रास्ते, लगुचा निवासी प्रहलाद ने दीवार और पुष्पा देवी ने चकमार्ग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों और लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने थाने का निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। धौरहरा में एसडीएम शशिकांत मणि की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद से संबंधित थीं। ईसानगर थाने में नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य और थाना प्रभारी बृजेश सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 13 शिकायतें दर्ज हुईं। एक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जबकि तीन मामलों की जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। पसगवां थाने में तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दस शिकायतें आईं। इनमें तीन मामलों के निस्तारण के लिए टीमें रवाना की गईं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें