डीएम कार्यालय ज्ञापन लेकर पहुंचीं सामुदायिक शौचालय महिला स्वच्छता समिति की सदस्य। संवाद
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक शौचालय महिला स्वच्छता समिति की सदस्यों ने जिला प्रशासन से भुगतान में हो रही देरी के लिए प्रार्थनापत्र सौंपा। केयर टेकरों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर उनके चयन के बावजूद उन्हें समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वे कई बार ब्लॉक स्तर पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
प्रार्थना पत्र में यह मांग की गई है कि केयर टेकरों को समय पर मानदेय और सफाई कार्य का भुगतान किया जाए। उनके अनुसार, प्रत्येक केयर टेकर को महीने का तीन हजार की राशि नियमित रूप से दी जानी चाहिए, जैसा कि शासनादेश में उल्लेखित है।
इस मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र समाधान की अपील की है। संवाद