फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ‘कोल्ड’ कर्फ्यू

Mon, 22 Dec 2014 11:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फवारी से जिले का मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। सोमवार को पारा एक बार फिर लुढ़का। दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से गलन और ज्यादा बढ़ गई है। कोहरे ने फिर से कहर ढाना शुरू कर दिया है। दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। आसमान में हल्के बादल भी तैरते दिखाई दिए। इससे आज भी दिन भर धूप नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। रविवार रात से छाया घना कोहरा सुबह और ज्यादा गहरा गया। इसके चलते लोगों को अपने वाहन चलाने मेें दिक्कत हुई। सुबह सड़कों पर वाहनों को रेंग-रेंग कर चलते देखा गया। कोहरे के कारण न तो सामने आते हुए वाहन दिख रहे थे न कोई इंसान। इसके चलते लोगों को हेड लाइट जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े।
घने कोहरे के कारण लखीमपुर स्टेशन से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेने काफी लेट चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ऐशबाग से बरेली जाने वाली रुहेल खंड एक्सप्रेस और 52248 ऐशबाग-मैलानी पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक-एक घंटा देर से लखीमपुर सिटी स्टेशन पर पहुंची। अन्य ट्रेनों के भी निर्धारित समय से लेट आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

दिन भर बर्फीली हवाएं चलने से गलन के कारण लोग बेहाल रहे। मौसम खराब होने के बावजूद बाजार बंदी के दिन मेन रोड पर लगने वाली साप्ताहिक फुटपाथी बाजार में सस्ते गर्म कपड़े खरीदने वाले लोगों की काफी भीड़ रही। बसों और ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ कम रही। शाम होते ही ठंड के कारण लोग घरों में दुबक गए। शाम सात बजे ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
सिकंद्राबाद। कस्बा समेत क्षेत्र के अमेठी, बेल्हारी, रायपुर, रोशननगर, नीमगांव समेत आसपास के गांवों में घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। यहां तक कि लोगों कूड़ा जलाकर अपने शरीर को गर्म करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने तहसील प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
गोला गोकर्णनाथ। कोहरा, ठंड और शीत लहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। घना कोहरा पड़ने के कारण वाहन चालकों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने वाहनों की लाइटें जलाकर सफर तय किया। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियां उठानी पड़ी। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने शरीर को ढककर रखा। नगर पालिका परिषद द्वारा जलवाए गए अलावों के पास लोगों ने आग का सहारा लेकर राहत महसूस की है।
मैलानी। सोमवार को घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम रही। कोहरे के कारण ऐशबाग-इज्जतनगर 15313 डॉउन आगरा फोर्ट एक्सप्रेस पौन घंटा, ऐशबाग-इज्जतनगर 15310 डॉउन रुहेलखंड एक्सप्रेस एक घंटा , गोंडा-इज्जतनगर 52244 डॉउन पैसेंजर तीन घंटे देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें