फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलाइट अस्पताल में सीएमओ ने मारा छापा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से नदारद मिले डॉक्टर और संचालक, सील करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

धौरहरा। रमियाबेहड़ क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर सीएमओ खीरी ने सीएचसी अधीक्षक रमियाबेहड़ के साथ छापा मारा। अस्पताल में डॉक्टर और संचालक न मिलने पर सीएमओ ने नोटिस जारी कर अस्पताल को सील करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को रमियाबेहड़ क्षेत्र में अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने सीएचसी अधीक्षक रमियाबेहड़ डॉ. सुभाष वर्मा के साथ छापा मारा। सबसे पहले वह रमियाबेहड़ के डिलाइट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां अस्पताल संचालक व एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिले। यहां डिलीवरी एवं ऑपरेशन करने के उपकरण बरामद हुए। वहां कोई दस्तावेज दिखाने वाला नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने अस्पताल सील करने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा को निर्देशित किया। इसके बाद ढखेरवा चौराहे पर स्थित कई अन्य अस्पतालों पर भी छापा मारा। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को सभी अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिले, जिसके बाद अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें