फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 56 लाख बकाए पर सीएमओ दफ्तर सीज

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
lock - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दवाओं की खरीद-फरोख्त में सेल्सटैक्स का मामला
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर संग्रह अमीन ने की कार्रवाई
कई माह पहले से जारी हो चुकी थी आरसी
सेल्सटैक्स विभाग का बकाया अदा न करने पर तहसील प्रशासन ने सीएमओ दफ्तर सीज कर दिया है। इसके बाद दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दी गई, जिसमें एक करोड़ 56 लाख रुपये बकाया होने की बात कही गई है। यह बकाया रकम व्यापार कर की बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप है। 
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों के लिए प्रति वर्ष करोड़ों की दवाएं खरीदता हैं, जिसमें सेल्सटैक्स भी जमा करने का प्रावधान है। पिछले कुछ सालों में विभाग ने दवाएं खरीदी, जिसका भुगतान सप्लायर एजेंसियों को कर दिया गया, लेकिन सेल्सटैक्स जमा नहीं किया गया, जिससे बकाया बढ़कर 1.56 करोड़ रुपये हो गया। सेल्सटैक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान से पहले स्वास्थ्य विभाग को टैक्स की रकम काटकर जमा करानी चाहिए थी। विभाग ने राजस्व की भांति वसूली के लिए डीएम को पत्र भेजा था, जिसके बाद एसडीएम सदर ने वसूली के लिए सीएमओ को कई बार नोटिस भेजे। कई नोटिस के बावजूद बकाया की वसूली नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को एसडीएम सदर सैमुअल पाल के आदेश पर संग्रह अमीन राजेंद्र वर्मा और प्रमोद कुमार ने सीएमओ के दफ्तर को सीज करने की कार्रवाई की। पहले सफाई कर्मचारी पवन कुमार ने अपना ताला लगाया, जिसके बाद संग्रह अमीन ने सील लगाई। इस कार्रवाई के दौरान सीएमओ मौजूद नहीं थे। इस कार्रवाई के बाद नोटिस लेने से सफाईकर्मी पवन कुमार ने मना कर दिया, जिससे संग्रह अमीन ने दरवाजे के पल्ले पर ही नोटिस चस्पा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्थाओं को सेल्सटैक्स का भुगतान करना था, जिन्हें विभाग की ओर से पूर्ण भुगतान किया जा चुका है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को बेवजह घसीटा जा रहा है। मामले में सीतापुर कमिश्नर के समक्ष केस फाइल है, जिसकी सुनवाई होनी है। 
- डॉ बलवीर सिंह, प्रभारी सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें