फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 11 को मियांपुर में सीएम योगी की सभा प्रस्तावित

Wed, 08 Apr 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मियांपुर कालोनी रविंद्रनगर में मुख्यमंत्री सभास्थल का निरीक्षण करते आईजी किरण एस। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 11 अप्रैल को प्रस्तावित सभा को लेकर मियांपुर कॉलोनी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आईजी किरण, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीओ अरुण कुमार सिंह और तहसीलदार अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के मकानों और बाजार की स्थिति का आंकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सभा के दौरान मियांपुर कॉलोनी का नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा रोडवेज निर्माण कार्य पूरा होने के चलते उसके लोकार्पण की भी संभावना जताई जा रही है।
पास में स्थित संविलयन विद्यालय में अधिकारियों ने स्टाफ के ठहरने और भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। साथ ही पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया। ग्राम प्रधान मिथुन ढाली से भी स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई।
विज्ञापन

मियांपुर कॉलोनी में करीब 5000 से अधिक मतदाता निवास करते हैं, जहां मुख्य रूप से बंगाली समाज के लोग रहते हैं। यह क्षेत्र गोमती नदी के तट तक फैला हुआ है। यहां स्थित जमुनिया घाट पुल का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है।

चंदनचौकी में हेलीपैड से मंच तक निर्माण मुकम्मल
पलियाकलां। सीमावर्ती थारू जनजाति क्षेत्र चंदनचौकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ अप्रैल को संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सरस्वती विद्या मंदिर के पास स्थित मैदान में हेलीपैड से लेकर मुख्य मंच तक निर्माण कार्य मुकम्मल कर लिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर जनता के बैठने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से अभी तक कोई लिखित कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन प्रशासन ने अपनी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें