फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी आज खीरी में, जिले को 1311 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; जानिए पूरा कार्यक्रम

Sat, 11 Apr 2026 08:01 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक लखीमपुर खीरी में रहेंगे। वह यहां दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जिले को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में सुरक्षा चाक चौबंद हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलेवासियों को 1311 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पहला कार्यक्रम पलियाकलां तहसील के थारू क्षेत्र चंदनचौकी में है। वहां पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पहुंचकर एक घंटे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें थारू परिवारों एवं पूर्वी पाकिस्तान से आकर यहां बसे हिंदू परिवारों को भूमि पर मालिकाना अधिकार के पत्र प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन


विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे। इस तरह का आयोजन मोहम्मदी के मियांपुर में किया गया है। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे पहुंचेंगे। दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 1311 करोड़ रुपये से जिले की सभी सात विधानसक्षा क्षेत्रों के लिए 538 परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

सीएम सबसे पहले पहुंचेंगे पलिया की चंदनचौकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद के चंदनचौकी और मियांपुर में पहुंचेंगे। जहां विस्थापित परिवारों के साथ जनपद वासियों को बड़ी सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दो अलग-अलग स्थानों पर होने से सरकारी अमले में आपाधापी बची है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन दो भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन


डीएम, एसपी सहित अन्य अफसर चंदनचौकी में कमान संभालेंगे, जबकि मियांपुर में कमिश्नर, सीडीओ, एडीएम सहित अन्य अफसर रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अगुवाई में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदन चौकी पहुंचेंगे, जहां थारू परिवारों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आए आवासित परिवारों को भौमिक अधिकार प्रदान करेंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण देंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी देंगे। निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 

इस दौरान बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत ‘ओडीओपी’ योजना के तहत निर्मित हैट पहनाकर किया जाएगा। इसके बाद सीएम मोहम्मदी के मियांपुर पहुंचेंगे। जहां विभाजन के समय विस्थापित परिवारों को भौमिक अधिकार देंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को चेक देंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी देंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
11:00 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
11:30 बजे पलिया के चंदनचौकी में हेलीकॉटर उतरेगा।
11:40 बजे चंदनचौकी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
11:40 से 12:40 तक मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम होगा।
12:45 बजे चंदनचौकी से वापस हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
01:00 बजे मोहम्म्दी के मियांपुर में हेलीकॉप्टर उतरेगा।
01:10 बजे मियांपुर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
01:15 से 02:15 तक मियांपुर के पूरे कार्यक्रम में रहेंगे।
02:25 बजे मियांपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
लखीमपुर खीरी दौरे पर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा है कि लखीमपुर खीरी में सेवा, संवेदना और संकल्प का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। स्थानीय थारू परिवारों और नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर यहां बसे परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का आवंटन किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबियों का वितरण एवं 314 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए, डबल इंजन सरकार हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन और हर क्षेत्र को प्रगति के नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आगे लिखा है कि लखीमपुर खीरी की पावन धरती पर आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास का स्वप्न एक साथ साकार होंगे। बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को संक्रमणीय/असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र का वितरण एवं 213 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां भी प्रदान की जाएंगी। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सम्मान और सुविधा पहुंचाने के संकल्प का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नेपाल सीमा से वाहनों का प्रवेश बंद
मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर पलिया और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। सीएम के दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। सीओ जितेंद्र कुमार परिहार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से शनिवार सुबह छह बजे से ही नेपाल से पलिया की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया। सीमा पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर बसों का संचालन भी अस्थायी रूप से ठप रहेगा। 

डिगनिया से बनकटी होकर चंदनचौकी जाने वाले रास्ते पर आम यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पलिया से दुधवा होते हुए चंदनचौकी की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी रोका जाएगा, हालांकि जनसभा में शामिल होने जा रहे लोगों की कारों और दोपहिया वाहनों को जाने की पूरी छूट दी जाएगी। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर वापस रवाना होने के बाद सभी यातायात प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे।  मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की निगरानी के लिए तीन अपर पुलिस अधीक्षक, नौ पुलिस क्षेत्राधिकारी, 40 प्रभारी निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 250 सिपाही, 100 महिला सिपाही और पीएसी की दो कंपनियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें