फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में सीएम योगी बोले: सच्चा शासन वही, जहां प्रजा सुखी रहे; सैफई और परिवारवाद का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे

Sat, 11 Apr 2026 12:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

CM Yogi Adityanath in Lakhimpur Kheri: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पलियाकलां तहसील के थारू क्षेत्र चंदनचौकी में थारू जनजाति के परिवारों को जमीन के मालिकाना हक संबंधी अधिकार पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पलियाकलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल विकास की बयार बहाई, बल्कि दशकों से अपने हक का इंतजार कर रहे थारू जनजाति के परिवारों को जमीन का पूर्ण स्वामित्व (मालिकाना हक) सौंपा। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को 538 हेक्टेयर जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र दिए। 1976 से ये परिवार सिर्फ जमीन का उपयोग कर रहे थे, अब वे इसके मालिक बन गए हैं। इसके अलावा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


संस्कृत का श्लोक सुनाया
जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने श्लोक सुनाया। कहा कि प्रजा सुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्... यानि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे। राज्य की जनता का कल्याण हो। शासन की खुशी का आधार उसकी जनता की खुशी है। यह कार्य तभी होता है जब शासन सत्ता में संवेदना होती है। बिना भेदभाव के काम हो। आज जो काम हो रहा है ये उसी संवेदना का काम है।

'पिछली सरकारों में संवेदना नहीं थी'
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में संवेदनाओं का अभाव था। अपने परिवारवाद से ऊपर उठ पाते तो इन थारू परिवारों के बारे में सोच पाते, लेकिन जिनको समाज को बांटने से फुसरत न हो, सदैव बांटने का काम किया हो। जिन्होंने आपके संसाधन और हकों पर डकैती डालने का काम किया होगा। उनसे यह उम्मीद करना है कि वे आपको आपका अधिकार दिलाएंगे, कभी नहीं दिलाते।

विज्ञापन

मंच पर सीएम योगी, वन राज्यमंत्री अरुण कुमार व स्थानीय जनप्रतिनिधि - फोटो : संवाद
पहले सबकुछ सैफई में होता था- सीएम योगी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी पहचान को खत्म करने पर उतारू थे। याद करिए आपको अधिकार तो नहीं मिल पाया, आपके नौजवानों के सामने पहचान का संकट जरूर खड़ा कर दिया था। कहीं माफिया का संकट तो कहीं गुंडों का संकट, कहीं कर्फ्यू का संकट, लेकिन जिस जमीन पर आपने सपने बोए थे। आज उस सपने को डबल इंजन की सरकार ने आकार दिया है। आपको जमीन का भौमिक अधिकार दिया है। आज वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले विकास और सभी योजनाएं सैफई में होती थीं। प्रदेश के गरीबों के हकों पर डकैती डालकर एक परिवार सबकुछ हजम कर जाता था।  

आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी है भौमिक अधिकार: मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल अधिकार प्राप्त करने का आयोजन नहीं है, अधिकार से आत्मसम्मान मिलना और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। अब वन विभाग के लोग आपके अधिकार में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। कोई लेखपाल आपके क्षेत्र में गड़बड़ी कर दबंग से कब्जा नहीं करा सकता है। याद करिए इसके लिए आपकी कई पीढ़ियां चली गई। दशकों की अधूरी यात्रा आज इस पुनर्वास कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन

सीएम ने 18 पात्रों को मंच से दिए योजनाओं के प्रमाणपत्र व चेक  
चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कुल 18 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पांच लाभार्थियों को भौमिक अधिकार प्रमाण पत्र अपने हाथों से प्रदान किए। वहीं तीन महिलाओं को आंगनबाड़ी भर्ती के नियुक्ति पत्र दिए गए और तीन महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास की चाबी सौंपी गई।

इसके अलावा ओडीओपी योजना के तहत तीन लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भी तीन लाभार्थियों को डेमो चेक दिए गए। नाबार्ड परियोजना के तहत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में एक महिला लाभार्थी को भी डेमो चेक प्रदान किया गया। भौमिक अधिकार प्रमाण पत्र पाने वालों में धुसकिया के बालकृष्ण, बजाही के रामखेलावन, ढखिया के भज्जीराम, बसही कॉलोनी के रामनरेश और पचपेड़ा के रामकुमार राना शामिल रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र 
आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र ध्यानपुर की उषा, पुरैना की संध्या कुमारी और सूरमा की मीना कुमारी को दिए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ध्यानपुर की बल्लो, शीतल और बेबी को चाबी सौंपी गई। ओडीओपी योजना में गुड़ उत्पादन से जुड़े अंशु गुप्ता, शिवमोहन गुप्ता और संस्कार अग्रवाल को लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अहिरान द्वितीय (पलिया) के कुंवर सेन, चंदनचौकी के अमित जिंदल और सिंगहिया के रामचंद्र को डेमो चेक प्रदान किए गए। इसके अलावा सिंगाही खुर्द (संपूर्णानगर) की पूनम विश्वकर्मा को नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ देते हुए डेमो चेक दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें