फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कांशीराम कॉलोनी निवासी अजीत प्रताप लाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिस पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अजीत प्रताप लाल (32) का शव 27 जून की सुबह उसके ही कमरे में खून से लथपथ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टरों से रिपोर्ट को लेकर रायशुमारी की और मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस ने अजीत के पड़ोसियों और आसपास के लोगों के भी बयान लेने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक घटना को लेकर पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुबूत हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर अपनी तफ्तीश तेज कर दी गई है। अजीत जिस चौथी मंजिल के फ्लैट में रहता था। उसी फ्लैट में सबसे निचले तल पर 25 जून को शादी समारोह था। पुलिस के शक की सुई शादी समारोह के आसपास घूम रही है। पुलिस समारोह की वीडियोग्राफी करने वाले की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने शीघ्र ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें