मैगलगंज। स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को सील कर दिया।
शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में टीम नीरज मेडिकल स्टोर पर पहुंची। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस दौरान मौके पर भर्ती होने के लिए बेड व अन्य सामान बरामद हुआ। इससे स्पष्ट है कि मेडिकल स्टोर पर मानक विहीन और अवैध रूप से उपचार कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि विभाग की नजर ऐसे अवैध प्रतिष्ठानों पर बनी हुई है। किसी भी हालत में इन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कस्बे व आस-पास के क्षेत्र में अवैध स्वास्थ्य सेवाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।