फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरहनी में पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गांव खैरहनी से ट्यूब में शराब भरकर बाइक से ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक चला रहे एक युवक ने पुलिस की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक गिर गईं। एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस एक आरोपी को साथ लेकर चल दी। इसी बीच महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं और दूसरे आरोपी को भी छुड़ा ले गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स को देखकर सब भाग गए। पुलिस आरोपी की बाइक और शराब लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन

कोतवाली के हल्का नंबर एक में तैनात सिपाही राहुल अपने एक अन्य साथी के साथ खैरहनी में देर शाम गश्त पर थे। इसी बीच किसी ने गांव के उत्तर की तरफ एक बाइक पर शराब ले जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर शराब लेकर जा रहे विनोद और बिल्लू को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक चला रहे बिल्लू ने पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकें गिर गई। मौका देखकर बिल्लू वहां से फरार हो गया। विनोद को पुलिस ने दबोच लिया। विनोद को लेकर पुलिस अपने साथ चल दी।
इसी बीच वहां पर महिलाएं आ गईं और पुलिस से भिड़ गईं। आरोप है कि इस दौरान पुलिस से अभद्रता करते हुए महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई भी की और विनोद को भी छुड़ा ले र्गइं।
विज्ञापन

कई बार हो चुकी है पुलिस से मुठभेड़
खैरहनी गांव में पुलिस मुठभेड़ का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी यहां करीब आठ साल पहले आबकारी, पुलिस के बीच मारपीट हो चुकी है। मारपीट के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया था। करीब 20 साल पहले पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें बदमाश जयप्रकाश मारा गया था। करीब आठ साल पहले शराब माफिया ने ढखेरवा चौकी में तैनात सिपाही सुमन और एक उसके साथी को जमकर पीटा था।
शराब लेकर जा रहे दो लोगों को पकड़ने का प्रयास सिपाहियों ने किया था। वह लोग भाग गए हैं। बाइक और शराब बरामद कर ली गई है। पुलिस से अभद्रता की भी जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कच्ची शराब के लिए छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
- डीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक
एसडीएम ने चेक कीं शराब की दुकानें
मितौली। गुरुवार को कार्यवाहक एसडीएम अनुराग सिंह एवं आबकारी निरीक्षक आरके मिश्रा ने टीम सहित कस्बे की अंग्रेजी, देसी, और बियर की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें