फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दावा 96 प्रतिशत काम पूरा होने का, फॉल्ट से फिर भी राहत नहीं

विज्ञापन
लोहा बाजार में झुका बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली निगम के अफसर रिवैंप योजना का काम 96 प्रतिशत पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन रोजाना फॉल्ट की वजह से गुल हो रही बिजली कटौती से इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का बुरा हाल है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं का गुस्सा भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके और भी बढ़ने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम भी 26 डिग्री पार हो गया है। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। ऐसे में कटौती से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। जबकि, विभागीय अफसरों का दावा है कि रिवैंप का काम होने के बाद 60 से 70 प्रतिशत फाॅल्ट कम हुए हैं।
-
तय समय के बाद भी पूरा नहीं हो सका काम
रिवैंप योजना का काम अप्रैल 2023 में शुरू हो गया था, जो जनवरी 2025 तक पूरा होना था, लेकिन तय समय बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। विभागीय अफसर मई, 2025 तक काम पूरा कराने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में यह रिवैंप का काम करीब पांच माह लेट हो जाएगा। बिजली महकमे के हिसाब से जनपद दो सर्किल गोला और लखीमपुर में बंटा। प्रत्येक सर्किल में तीन-तीन डिवीजन हैं।
विज्ञापन



मेन लाइन में फाॅल्ट से रात में चार घंटे गुल रही बत्ती
33 केवीए की मेन लाइन में फाॅल्ट होने से रविवार रात आठ से रात 12 बजे तक बिजली गुल रही थी। इससे गंगोत्रीनगर, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, हिदायतनगर, शाहपुरा कोठी, सुआगाड़ा आदि मुहल्लों के हजारों लोग प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला है। वहीं सोमवार को महाराजनगर, छाउछ, गोटैयाबाग, मेला मैदान, शास्त्री नगर आदि मोहल्लों के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा था। शाहपुराकोठी, कलक्ट्रेट आदि मोहल्लों में कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। इधर, मंगलवार को भी दिन में कई बार बिजली गुल रही।

तारों का लोड नहीं झेल पा रहे खंभे
रिवैंप योजना के तहत पुराने तारों को हटाकर नई बंच लाइन डाली जा रही है। पुराने तारों की अपेक्षा यह तार भारी हैं। हालांकि तार के साथ नए खंभे भी लगाए गए हैं, लेकिन तारों का वजन ज्यादा होने के चलते कई जगह तार लटकने लगे हैं। खंभे झुकने लगे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि यह खंभे इतने भारी तार ज्यादा दिनों तक नहीं झेल पाएंगे।
-
रिवैंप का काम लगभग 96 प्रतिशत हो चुका है। शेष काम मई के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा। अभी तक खेतों में फसल खड़ी थी, जिसकी वजह से काम थोड़ा प्रभावित रहा। अब काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

-रोहित कुमार, सीनियर इंजीनियर, एनसीसी कंपनी

लोहा बाजार में झुका बिजली का खंभा। संवाद

लोहा बाजार में झुका बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें