फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित सचिव ने आरोप पत्र लौटाया, डीपीआरओ ने दिया अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब एक साल से निलंबित चल रहे सचिव ने जांच अधिकारी द्वारा भेजे गए आरोप पत्र को लौटाने के बाद मामले में डीपीआरओ मनोज कुमार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने एक सप्ताह के अंदर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद एक पक्षीय निर्णय लेकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक में तैनात रहे सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी) अरुण कुमार मिश्रा निवासी सिसौरा निकूमपुर को एक साल पहले सरकारी धनराशि के गबन समेत विभिन्न आरोपों में निलंबित किया गया था, जिसके बाद एडीपीआरओ प्राविधिक को जांच अधिकारी नामित किया गया था। एडीपीआरओ ने निलंबित सचिव को पहला आरोप पत्र रजिस्टर्ड डाक से सात फरवरी 2020 को भेजा था, जिसे वापस कर दिया गया। इसके बाद दोबारा जांच अधिकारी ने 16 अक्तूबर 2020 को आरोप पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा, लेकिन इसे भी सचिव ने वापस कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि निलंबित सचिव को बांकेगंज ब्लॉक से संबद्ध किया गया था, लेकिन वहां भी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं और रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए आरोप पत्र को प्राप्त नहीं किया गया है। इसलिए सचिव को अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी किया गया है, जिसमें एक सप्ताह के अंदर जांच अधिकारी से आरोप पत्र प्राप्त करके बिंदुवार जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें