फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में छाई रही दिवाली की खुमारी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के इंग्लिश ऑफिस में छुट्टी के बाद खुला कार्यालय पर स्टाफ रहा कम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली की तीन दिन छुट्टियों के बाद मंगलवार को सरकारी कार्यालय खुले, लेकिन सभी में सन्नाटा पसरा रहा। कई कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या काफी कम रही, क्योंकि कई कर्मियों ने आगे तक की छुट्टियां ले रखी हैं। तो कुछ सुदूर क्षेत्र स्थित अपने घरों को गए कर्मचारी किन्हीं कारणों से लौट नहीं पाए हैं। वहीं कार्यालयों में सन्नाटे का दूसरा कारण यह भी रहा कि गांवों से आने वाले फरियादी और सरकारी कामकाज के सिलसिले में ब्लॉकों से आने वाले कर्मचारी भी नदारद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों में सन्नाटा पसरा दिखा। इंग्लिश ऑफिस में कुछ कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठे मिले, तो कुछ सीटें खाली पड़ीं थीं। कामकाज के नाम पर सन्नाटा नजर आया, क्योंकि आम दिनों में टेबलों पर होने वाली भीड़ नहीं दिखी। लिहाजा कर्मचारी भी त्योहार मनाने को लेकर आपस में चर्चा करने में मशगूल रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पलिया जाने के कारण उनके कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे ही डीएसओ कार्यालय, जिला प्रोबेशन कार्यालय में भी कर्मचारियों की संख्या कम नजर आई और फरियादी भी नहीं दिखे। उधर, विकास भवन में भी जबरदस्त सन्नाटा नजर आया, जहां आम दिनों में सैकड़ों की भीड़ बनी रहती थी वहां लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग के दफ्तरों में भी कर्मचारियों की संख्या बेहद कम नजर आई। आधे से ज्यादा कर्मचारियों की सीटें खाली नजर आईं तो विभागीय अधिकारी भी अपनी सीटों पर नहीं मिले, बल्कि मातहत कर्मचारियों ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में गए हैं। वहीं सीडीओ अरविंद सिंह अपने कार्यालय में मौजूद रहे और विभागीय कामकाज निपटाया। वैसे तो सीडीओ को भी संपूर्ण समाधान दिवस में जाना था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण दफ्तर में ही कामकाज देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें