फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जिला जेल पर मारा छापा, तलाशी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार के साथ अचानक जिला जेल पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण कर बैरकों और बंदियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर पुरुष बैरक, महिला बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया। सघन चेंकिग और तलाशी करायी गयी। महिला बंदी गृह में बंदी महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जेल अधीक्षक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा हेतु जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक आरबी पटेल, जेलर पंकज कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें