फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में खाद दुकानों पर छापे मारे, एक का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को गोला क्षेत्र में उर्वरक के थोक व फुटकर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया। निरीक्षण में शिवम कृषक सेवा केंद्र अलीगंज रोड गोला के प्रतिष्ठान पर फर्म के नाम का बोर्ड लगा नहीं पाया गया। अभिलेख अपूर्ण मिले तो भौतिक स्टॉक तथा पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक में अंतर मिला। इस पर कृषि अधिकारी ने लाइसेंस (उर्वरक प्राधिकार पत्र) निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने थोक विक्रेताओं में प्रकाश मार्केटिंग एजेंसी, अतुल ट्रेडिंग कंपनी, रमेश मार्केटिंग एजेंसी, सिंह मार्केटिंग एजेंसी के स्टॉक का सत्यापन किया। इसके बाद फुटकर विक्रेताओं में शिवम कृषक सेवा केंद्र अलीगंज रोड गोला और नारायण कृषि सेवा केंद्र केशवापुर के स्टॉक का सत्यापन किया। निरीक्षण टीम में कृषि निरीक्षक राजकिशोर और कनिष्ठ सहायक शुभम शुक्ला मौजूद रहे।
यूरिया समेत किसी भी उर्वरक की कमी नहीं
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया समेत अन्य उर्वरकों की कमी नहीं है। 18116.4 मीट्रिक टन यूरिया, 18240.450 मीट्रिक टन डीएपी, 2039.04 मीट्रिक टन पोटाश, 15717.38 मीट्रिक टन एनपीके, 8581.343 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट, 255.010 कम्पोस्ट खाद उपलब्ध है। खाद-बीज एवं कीटनाशक की दुकानों को लॉकडाउन के दिन शनिवार और रविवार को भी खोलने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए बताया है कि धान एवं गन्ना की फसल में यूरिया का संतुलित प्रयोग ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें