फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से नेपाल की गौरीफंटा सीमा खुलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कोरोना संक्रमण को लेकर पांच माह से बंद चल रही भारत-नेपाल सीमा पर सितंबर से आवागमन शुरू होने की संभावना है। नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा के धनगढ़ी-गौरीफंटा सहित दस नाकाओं को खोलकर आवागमन चालू कराने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर 23 मार्च से नेपाल सरकार द्वारा भारत-नेपाल के गौरीफंटा नाका सहित नेपाल के सभी बीस सीमा बंद कर दीं थीं। नेपाल में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने को लेकर हुई बैठक में सरकार के प्रवक्ता युवराज खतिबड़ा ने कहा कि फिलहाल देश के सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। भारत-नेपाल के सभी नाकाओं को 16 सितंबर तक बंद रखा गया है। जबकि 17 सितंबर से धनगढ़ी-गौरीफंटा, बनबसा-गड्ढ़ा चौकी, जुमनिया, रानी, कांकड़भिट्टा, माडर, गौर, वीरगंज, बेल्हिया, कृष्णानगर के दस नाकाओं को खोलने का निर्णय किया गया है। इन दस नाकाओं से पहले जैसा ही आवागमन होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें