फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अयोध्या जाएंगे इंस्पेक्टर समेत 76 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए जिले से तीन इंस्पेक्टर, 16 दरोगा समेत 76 पुलिसकर्मी जाएंगे। इन सभी पुलिसकर्मियों को शनिवार को पुलिस लाइन से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच अगस्त को अयोध्या आने का कार्यक्रम है। वह भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण की आधार शिला रखेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा, शांति व्यवस्था ड्यूटी में इंस्पेक्टर संतोष कुमार, पान सिंह, राजकुमार और गजेंद्र सिंह के अलावा 16 दरोगा, एक महिला सब इंस्पेक्टर, दो मुख्य आरक्षी, 55 आरक्षी और दो महिला आरक्षियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह पुलिस बल शनिवार को रवाना किया जाएगा। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी ड्यूटी कर छह अगस्त को जिला मुख्यालय लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें