फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के गांव सहित चार सौ गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझौली। गोला सब स्टेशन से संचालित अलीगंज फीडर के अधिकारियों की लापरवाही से सपा के पूर्व विधायक रामसरन के गांव सहित 400 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

अलीगंज फीडर में दो माह से बिजली आपूर्ति की दशा दयनीय है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे मे महज 5 से 6 घंटे बिजली मिल पा रही है। तकनीकी खराबी ठीक करने के बहाने घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बिजली आपूर्ति बंद होने के साथ अधिकारियों का मोबाइल भी बंद हो जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। सोमवार शाम 6.10 बजे से बंद हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे जलालपुर, रजागंज, जमुनाबाद फार्म, ढोंगवा, बख्खारी, बरगदिया, रमुआपुर, चिंतापुरवा सहित 400 गांवों की बिजली गुल रही। अधिकारियों की मनमानी से क्षेत्र की जनता परेशान है। ग्रामीण हरिपाल सिंह, सतनाम सिंह, इंद्रपाल, संजीव यादव, जनमेजय, गोल्डन सिंह आदि ने अघोषित बिजली कटौती रोकने और नियमित विद्युतापूर्ति दिलाने की मांग की है। जेई दयानंद ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आ गई है। बारिश बंद होने पर लाइन सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
गौरीफंटा सीमा और पलिया में हो रही कटौती से लोग परेशान
पलियाकलां विद्युत कटौती शहर में लगातार जारी है। समाजसेवी रवि गुप्ता ने पावर कॉरपोरेशन को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं जिसमें एक में पलिया मेें लगातार हो रही कटौती के साथ ही दूसरे ज्ञापन में गौरीफंटा के सरकारी कार्यालयों में बिजली न आने की शिकायत करने के साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पलिया शहर में कई महीनों से हो रही बिजली कटौती को हो रही है। वहीं गौरीफंटा सीमा पर विद्युत सप्लाई न होने के कारण वहां तैनात सुरक्षा एजेंसियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था सुधरवाने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व सभासद ठाकुर नत्थू सिंह, आकाश गुप्ता, कमल नाग समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें