फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से वन्य जीवों पर गहराया संकट, शिकारी सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। झमाझम बारिश होने से दुधवा नेशनल पार्क के निचले स्थानों पर जल भराव हो गया है। इससे वन्य जीव जहां ऊंचे स्थानों पर आ रहे हैं। वहीं शिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। वन विभाग ने वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए टीम गठित कर गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात दस बजे से तेज हवाओं के बीच मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को भी कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। खेेतों में पानी लबालब भर गया। किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। दुधवा जंगल के निचले स्थानों पर जलभराव होने के कारण दुर्लभ वन्य जीव ऊंचे स्थानों पर आते हैं और जंगल से सटे खेतों में अपना ठिकाना बना लेते हैं। इस वजह से शिकारी भी बारिश के दिनों में सक्रिय हो जाते हैं। बेलरायां वन रेंजर चंद्रभाल ने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन्य कर्मियों की टीम गठित कर गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें