फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने उड़ाई लोगों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें निरंतर बढ़ रही हैं। इससे किसानों से लेकर आम आदमी की नींद उड़ गई है। बढ़ती कीमतों से लोगों को महंगाई बढ़ने का डर सताने लगा है। ट्रांसपोर्टर्स से लेकर व्यापारियों तक का कहना है कि यदि इसी तरह डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो इससे सभी वर्ग प्रभावित होंगे तो आम आदमी से लेकर गृहणियों को जरूरत की चीजों की दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाने का डर सताने लगा है। अब तक डीजल के 8.14 रुपये और पेट्रोल के 6.55 रुपये दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि बुधवार को पेट्रोल के दाम तो नहीं बढ़े, लेकिन डीजल में 0.42 पैसे की बढ़ोतरी जरूर हुई।
विज्ञापन

सात जून से शुरू हुई पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी अब तक जारी है। इससे यह अब तक के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है। डीजल के बढ़ते दामों से ट्रांसपोर्टर, व्यापारी से लेकर किसान और गृहणियों की चिंता बढ़ गई है। किसान जहां खेती किसानी को लेकर चिंतित हैं तो वहीं महिलाएं रसोईं का बजट गड़बड़ाने को लेकर। महिलाओं की चिंता है कि डीजल के इस तरह दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टर भाड़ा बढ़ाएंगे, जिससे खाने पीने की वस्तुएं महंगी होगी तो वहीं किसानों को चिंता है कि डीजल के रेट बढ़ने से धान रोपाई की लागत बढ़ेगी। गन्ना भुगतान मिल नहीं रहा, ऐसे में धान रोपाई से लेकर गन्ने की सिंचाई कैसे हो पाएगी।
विज्ञापन

तारीख पेट्रोल स्पीड डीजल
17 जून 81.35 69.29
18 जून 81.76 69.79
19 जून 82.19 70.27
20 जून 82.58 70.74
21 जून 82.85 71.20
22 जून 83.10 71.65
23 जून 83.25 72.07
24 जून 83.25 72.49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें