फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को सैनिटाइज करना के साथ सफाई भी तो कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नाले, नालियों से लेकर डलावघर भी कूड़े से पट चुके हैं। नाले चोक होने से गंदा पानी फुटपाथ पर भरने लगा है। डलावघर से कूड़ा न उठने से सड़कों पर घूमने वाले गोवंश उसे सड़कों पर फैला रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते लोग घर से नहीं निकल रहे हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी में ऐसी गंदगी किसी अन्य महामारी का कारण बन सकती है। फिर भी पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिले का पूरा अमला लगा है। रोजाना शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। मगर, साफ सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसका हकीकत शहर के नाले नालियों से लेकर डलावघर बयां कर रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब तक कोरोना का खौफ है, लेकिन यदि सफाई पर ध्यान न दिया गया तो जलभराव और गंदगी के कारण दूसरे संक्रामक रोग भी फैलने लगेंगे। ऐसे में मुसीबत और बढ़ेगी।
गंदगी से पटा डलावघर
मेला मैदान रोड पर धर्मकांटा तिराहे पर नगर पालिका का डलावघर है। पिछले कई दिन से कूड़ा न उठने से यह गंदगी से पट गया है। ऐसे में हर समय गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जो गंदगी को सड़कों पर फैलाते हैं।
विज्ञापन

नाला चोक, फुटपाथ पर भरा पानी
जीआईसी से गुरुगोविंद सिंह तिराहे जाने वाले रास्ते पर कॉलेज के मैदान से सटा नाला पूरी तरह से चोक है। ये हालात कई महीनों से हैं। मगर, पालिका प्रशासन इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में नाले का पानी फुटपाथ पर भर रहा है।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। नाला चोक होने के साथ डलावघर से कूड़ा न उठने के बाबत सफाई इंस्पेक्टर से जानकारी की जाएगी।
-आरआर अंबेश, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें