फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुआ लखनऊ-बरेली हाईवे, बारिश से सड़क में बने मौत के खड्डे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। लखनऊ से बरेली नेशनल हाईवे-24 पर मैगलगंज से जहानीखेड़ा के बीच की सड़क शुक्रवार की रात को बारिश होने से धंस गई, जिसमें सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से सड़क नीचे से खोखली हो गई, जिससे सड़क पर भारी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। लेकिन एनएचएआई के अधिकारी अब तक इस मामले से बेखबर बने हुए हैं, शनिवार को भी कोई जेई या एई मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे एनएच 24 पर लखनऊ से दिल्ली तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसी हाईवे पर मैगलगंज से जहानीखेड़ा गांव के बीच की सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं। शुक्रवार को हुई बारिश से सड़क के किनारे धंस गए, जिससे सड़क पर तीन से चार फुट गहरे गड्ढे हो गए। इसके अलावा गोमती पुल के पास शाहजहांपुर रोड पर आधी सड़क धंस गई और साथ ही पुल से 60 मीटर पहले सड़क का किनारा धंस गया। हाईवे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में बस, ट्रक और टैंकर समेत भारी वाहन गुजरते हैैं। इससे किसी भी समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार विभाग एनएचएआई लापरवाह बना हुआ है, जिसने अब तक मरम्मत कराना तो दूर मौके पर पहुंच कर निरीक्षण तक नहीं किया है। अब तक सड़कों पर बोल्डर और संकेतक लगाने का काम भी नहीं कराया गया है।
तो एक बारिश में बह गए साढ़े चार करोड़
बारिश सीजन में हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, जिनकी मरम्मत कराने के लिए एनएचएआई ने साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए। इस धनराशि से बरेली से सीतापुर के बीच 160 किमी की दूरी पर मरम्मत कर गड्ढे भरने का दावा विभागीय अफसर कर रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बारिश के बाद सितंबर-अक्तूबर में मरम्मत कार्य कराया गया लेकिन शुक्रवार को हुई पहली बेमौसम बारिश में ही विभाग के कार्यों की पोल खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

हाईवे पर फ्लाईओवर के आसपास की सड़क धंसी है, जिसकी मरम्मत के लिए अभी बजट नहीं है। जनवरी में सड़क पर मरम्मत कार्य होना प्रस्तावित है। फिलहाल सड़क हादसों से सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय कराए जाएंगे। इसलिए जहानीखेड़ा-पिहानी मोड़ पर बने होल के चलते इस मार्ग को बोल्डर रखकर बंद कराया गया।
विज्ञापन

- आकाश दीक्षित, एई, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें