फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 एकड़ जमीन पर बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। नगरवासियों को जल्द ही शहर के कूड़ा डलाव घर से निजात मिलने वाली है, क्योंकि कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए पालिका को मझरा गांव के निकट करीब 30 एकड़ जमीन मिल गई है। बुधवार को डीएम प्लांट निर्माण का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष निरुपमा वाजपेई ने मंगलवार को पालिका सभागार में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट की बेहद जरूरत थी। इसके न होने पर कूड़ा शहर के बाहर डाला जा रहा था। वहीं लावारिस पशु डलाव घर के कूड़े को रोड तक फैला देते थे। इससे लोगों का उधर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। प्लांट के लिए दूसरी जगह मिलने पर अब शहर में सभी डलाव घरों को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण सीएनडीएम संस्था करेगी। इसके अलावा प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से सूखे और गीले कूड़े को अलग कर कंपोस्ट बनाया जाएगा। इस दौरान वार्ता में अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश, डॉ. सतीश कौशल वाजपेई, देवाशीष मुखर्जी, अमित सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें