फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया अधिवक्ता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिवस अधिवक्ता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कचहरी स्थित राजेंद्र प्रसाद वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने की पहली और अनिवार्य सीढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ की ओर से मंगलवार को राजेंद्र प्रसाद वाटिका में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय ने अधिवक्ताओं को नागरिक प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने अधिवक्ताओं को संबोधित किया। साथ ही अध्यक्ष रमेश वर्मा ने अधिवक्ताओं से अपने कर्तव्य व जिम्मेदारियों को पूरे मनोयोग से निभाने का आव्हान भी किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अश्वनी कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान स्वर्गीय आईपी सिंह विधि व्याख्यानमाला में व्याख्यान देने वाले जिला जज शिवशंकर प्रसाद, एडीजे कुलदीप सक्सेना व राजेश मिश्र को सम्मानित भी किया गया। साथ ही व्याख्यानमाला प्रतियोगिता में प्रथम रवि प्रकाश मिश्र, द्वितीय मनीषा मिश्र सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल रहे अधिवक्ताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी उपाध्याय, अवधेश दुबे और नरेश चंद्र वर्मा को अधिवक्ता रत्न की उपाधि से नवाजा गया। बिहार पीसीएस जे में चयनित अनुराग मिश्र और बार काउंसिल मेंबर अजय शुक्ल को स्मृति चिन्ह देकर और अधिवक्ता संघ के भवन की सज्जा हेतु अखिलेश सिंह चौहान, राकेश वर्मा, विजय बृम्ह चंदेल, और विनय सेठ को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सिविल बार एसोसिएशन ने मनाया अधिवक्ता दिवस
मोहम्मदी। सिविल बार एसोसिएशन ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव रहे। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट उरूज फातिमा व अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज सिंह मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता अनिल पांडे ने किया। महामंत्री रईस अहमद ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सर्वेश त्रिवेदी, अधिवक्ता गेंदनलाल भार्गव, बसंत लाल शर्मा, छोटे लाल शर्मा, मनोज कुमार दीक्षित सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें