फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कांग्रेस रैली में जाने से रोके गए शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बनारस में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू और उनके साथियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय पर ही नजरबंद कर लिया। रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने पर कांग्रेसजनों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कार्यालय पर नजरबंदी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। हमें पुलिस भेजकर रोकना और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना, हमारी लड़ाई को रोक नहीं पाएगा। यह कदम केवल वोट चोरों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें