फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की गुंडई: अभद्रता का विरोध किया तो शाम तक चौकी पर बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोटर वर्कशॉप पर दो दिन से खड़ी कार को ठीक करने न जाना थाना व कस्बा खीरी के डेंटर व उसके पड़ोसी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रामापुर चौकी इंचार्ज ने डेंटर के घर जाकर उसके न मिलने पर महिलाओं से अभद्रता की और पड़ोसी अशरफ के विरोध करने पर उसको पकड़कर अपने साथ चौकी ले आए। जहां उसे शाम तक बैठाए रखा। आरोप है कि उसे मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित भी किया। जिससे गुस्साए तमाम लोग सोमवार को एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला निवासी मोहम्मद उस्मान कई लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह रामापुर स्थित रिंकू के मोटर वर्कशाप पर डेंटर का काम करता है। उसी दुकान पर रामापुर चौकी इंचार्ज की गाड़ी की मरम्मत का काम चल रहा है। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह दो दिन से कार्य करने नहीं गया। दुकान मालिक रिंकू ने रामापुर चौकी में दुकान पर काम न करने आने की शिकायत चौकी इंचार्ज से की तो रविवार को चौकी इंचार्ज सादी वर्दी में उसके घर पहुंचे और उसके न मिलने पर घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्रता करने लगे। पड़ोसी अशरफ ने जब अभद्रता का विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने उससे भी अभद्रता की। इतना ही नहीं अशरफ को पकड़कर चौकी रामापुर ले आए। जहां उसे शाम तक बैठाए रखा और मानसिक यातनाएं दी। शाम को परिवार वालों से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर अशरफ को छोड़ दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ सिटी से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर रामापुर चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने अभद्रता करने व हिरासत में लेने की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें