फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर छात्र को पीटा, गोली लगने से छात्र का भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच किचन और शौचालय को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुट भिड़ गए। इस दौरान चलाई गई गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना में घायल हुआ अमित (19) मूलत : थाना हरगांव (सीतापुर) के गांव लालननगर का रहने वाला है। वाईडी कॉलेज में पढ़ने वाले उसके भाई राकेश ने बताया कि वह अपने तीन भाइयों रंजीत कुमार, अनुराग और अमित वर्मा के साथ मोहल्ला बरखेरवा में वेदप्रकाश वर्मा के मकान में किराए पर रह रहा है। चारों ही भाई पढ़ाई के लिए यह रह रहे हैं। इसी मकान के दूसरे कमरे में छात्र सौरभ उर्फ राहुल वर्मा भी रहता था। उससे पहले किचन को लेकर राकेश उसके भाई की भिड़ंत हुई थी। वहीं शौचालय में नंबर लगने पर राकेश और उसके भाइयों को सौरभ परेशान करने लगा। सोमवार को राकेश का सौरभ से फिर झगड़ा हो गया। सौरभ ने राकेश से निपटने के लिए अपना सामान निकालकर कमरा खाली कर दिया। कमरा खाली करते समय उसने राकेश को देख लेने की धमकी दी।
सोमवार की रात राकेश अपने तीनों भाइयों के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 10 बजे सौरभ अपने साथी पिपरिया निवासी शिवाकांत वर्मा उर्फ हेमू और छाउछ निवासी आदित्य उर्फ श्यामू के साथ आ धमका। इन सबके पास तमंचे थे। तीनों ने राकेश को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर राकेश को पीटा, फिर विवाद बढ़ने पर उस पर गोली चला दी। तमंचे की गोली राकेश के भाई अमित (19) के दाहिने कंधे में लगी। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र राकेश कुमार की तहरीर पर तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें