फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथापाई के दौरान हलवाई पर पलटी गर्म तेल भरी कढ़ाही, जला...

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला किसान स्थित एक होटल के हलवाई का सामने स्थित दूसरे होटल के मालिक से विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंचा जिसमें गर्म कढ़ाही का तेल हलवाई के ऊपर गिर गया। जिसमें वह काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला किसान स्थित पुरानी शराब भट्ठी के पास एक होटल पर मोहल्ला पठान निवासी मुरारी लाल गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता हलवाई का काम करता है। वह अपनी दुकान में बैठा पकौड़ी बना रहा था। इसी बीच सामने स्थित एक होटल के मालिक से उसका विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई होने लगी। तभी गर्म तेल भरी कढ़ाही राहुल पर पलट गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें