फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। अभी तक चरस के काले धंधे में ही युवतियां उतरी थीं, लेकिन अब ब्राउन शुगर के धंधे में भी उनकी आमद हो गई है। नेपाल पुलिस की हिरासत में आई एक युवती से इस मामले का खुलासा हुआ। युवती के पास से नेपाल पुलिस को करीब पौने चार ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जो वह भारत के गौरीफंटा बॉर्डर से लाई थी। एक बार फिर से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर प्रश्न चिह्न लग गया है।
विज्ञापन

इन दिनों नेपाल के सीमावर्ती शहरों में ब्राउन शुगर का धंधा खूब फलफूल रहा है। धंधे में लिप्त अभी तक युवक ही पकड़े गए थे लेकिन शुक्रवार की देर शाम बॉर्डर पर स्थित नेपाल धनगढ़ी की त्रिनगर चौकी पुलिस ने गौरीफंटा की ओर से धनगढ़ी आ रही युवती की चेकिंग की तो उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। उसने पूछताछ में अपना नाम व पता कौशिला चौधरी स्वार निवासी वार्ड नंबर छह धनगढ़ी उप महानगर पालिका जिला कैलाली बताया। पुलिस ने ब्राउन शुगर का वजन 3 ग्राम 660 मिली ग्राम बताया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब पौने चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।
सीमा पर फिर शुरू हुआ ब्राउन शुगर का धंधा
भारत की गौरीफंटा सीमा पर फिर नशीली दवाओं और ब्राउन शुगर का धंधा शुरू हो गया है। बीच में यह धंधा बंद हो गया था लेकिन एक बार फिर से इसके धंधेबाज मैदान में उतर आए हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत नशेड़ी नेपाली युवा ब्राउन शुगर पसंद कर रहे हैं, जिससे इसकी तस्करी शुरू हो गई है। यह भारत से नेपाल पहुंचाई जाती है। इसको तस्कर बॉर्डर लाते हैं और फिर मौका देखकर कैरियरों के जरिए नेपाल भेज देते हैं। एसएसबी तो रात दिन एक करके इन मादक पदार्थों को पकड़ रही है और उसकी सुपुर्दगी मिलने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई दिखाकर ताल ठोकने में पीछे नहीं हटती। जब कि सूत्रों के मुताबिक पुलिस की स्थानीय स्तर से लेकर पलिया तक भूमिका संदिग्ध है। तस्कर इस धंधे को अंजाम देने के लिए माहवार लाइन देते हैं। जिसके जरिए यह धंधा फल फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें