फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपड़ा फिर अध्यक्ष अरोरा महामंत्री

Sat, 19 Sep 2015 07:41 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में सुनील चोपड़ा दूसरी बार अध्यक्ष तथा अमित अरोरा भी दूसरी बार महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

आर्य समाज धर्मशाला में मतदान सुबह आठ से दो बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना धर्मशाला परिसर में ही हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील चोपड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रतन कश्यप को 64 वोटों से हराया। चोपड़ा को 281 तथा रतन कश्यप को 217 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी नरेश साहनी को 76 वोट मिले। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए अमित अरोरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजू खान को 213 वोटों से हराया। महामंत्री पद के लिए अरोरा को 286, राजू खान को 173, आशीष अग्रवाल को 89, विजय सिंह छन्नू को 19, तथा घनश्याम चतुर्वेदी को मात्र छह वोट मिले। अध्यक्ष पद के कुल पांच तथा महमंत्री पद के कुल चार वोट निरस्त घोषित किए गए।
विज्ञापन

मतगणना के बाद जिलाध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणत्र प्रदान किए। चुनाव प्रक्रिया विधानसभा अध्यक्ष अनीस अहमद, युवा अध्यक्ष राकेश तिवारी, युवा महामंत्री सुभाष वर्मा, रंजीत वर्मा की देखरेख में निर्वाचन कमेटी के सदस्यों जुल्फिकार हुसेन अंसारी, करनवीर वालिया, सुरेश चंद्र गुप्ता, हरिहर दत्त मिश्रा तथा साधूराम अग्रवाल ने शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने सबका मुंह मीठा कराया और विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पहली बार तीन महिलाओं ने डाले वोट
नगर व्यापार मंडल चुनाव में पहली बार तीन महिला मतदाताओं ने भी वोट डाले। इनमें दो ब्यूटी पार्लर वंदना शर्मा, पानमती तथा एक लेडी नर्स लता ने वोट डाले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें