एडमांटन पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुुन्नों ने जलवा दिखाया। इसके साथ ही यहां कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिसकी सभी ने सराहना की।
बच्चों ने गांधी जी, नेहरू जी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडेय, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, रानी लक्ष्मीबाई, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी के रूप धरे। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. नेहा ने कार्यक्रमों की सराहना की। प्रधानाध्यापिका शहनाज खान ने आशीष दी। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।