फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में बैलगाड़ी से गिरकर किसान की मौत

Fri, 01 Jan 2016 06:30 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में गन्ना बेचने आए किसान की डोंगे में गन्ना डालते समय बैलगाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनियां निवासी दयाराम ने बताया कि वह अपने भाई ठाकुर प्रसाद के साथ बैलगाड़ी से गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल आया था। गुरुवार रात 11 बजे गन्ना भरी बैलगाड़ी तुलवाकर केन कैरियर पर बैलगाड़ी से गन्ना खाली कर रहा था। अचानक उनका भाई ठाकुर प्रसाद बैलगाड़ी से फिसलकर डोंगे में जा गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि मृतक को मिल प्रबंधन ने आनन-फानन में घायल बताकर जिला चिकित्सालय लखीमपुर भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर को परिवार वालों और किसान नेताओं के साथ मिल अधिकारियों की वार्ता का दौर जारी रहा।
यूनिट हेड ओमपाल सिंह ने बताया कि किसान बैलगाड़ी से केन कैरियर में नहीं गिरा था बल्कि फर्श पर गिरकर गंभीर घायल हो गया था। घायलावस्था में उसका मिल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। यूनिट हेड, जीएम केन अजय शर्मा, किसान यूनियन के रामसिंह वर्मा, विनीत अवस्थी, गौरव वर्मा आदि में वार्ता का दौर जारी था। कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें