राजकीय पॉलीटेक्निक के वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
यहां कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की। डॉ.इरा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य की पत्नी हेमलता सिंह ने अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन ही विकसित भारत की नींव है। प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने अपने संबोधन मे विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आगामी परीक्षा के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। यहां संस्था के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन कंप्यूटर अनुदेशक केपी सिंह ने किया। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम अध्यक्ष हेमलता सिंह और प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने पुरस्कृत किया।