फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रंजिशन खेत में खड़ी मिर्च की फसल काटी, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांव सेंडा में कुछ लोगों ने रंजिशन किसान के खेत में लगी मिर्च की फसल काटकर नष्ट कर दी। खेत स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेंडा निवासी शिवराज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 अप्रैल की रात गांव के वीरेंद्र और संतोष ने उसके खेत में मिर्च की फसल काट डाली। शिवराज ने पुलिस को यह भी बताया है कि एक मई की रात में भी वीरेंद्र और संतोष ने कुछ अन्य लोगों के साथ गांव के निकेश, बाबूराम, रामभरोसे और बृजरानी के खेतों में भी फसलों को नुकसान पहुंचाया। उस रात वह गांव के शिवराज और संजय के साथ जंगली पशुओं से खेतों की रखवाली करने गया था। इन लोगों को रात में खेतों की तरफ से आते देखा तो उसे संदेह हुआ। जब इन लोगों के घर जाकर शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वीरेंद्र, संतोष, जगदीश और राम लड़ैते के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें