फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों की उपस्थिति बढ़े, बैठक में शिक्षक-अभिभावक करेंगे चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर शिक्षक-अभिभावकों की बैठक होगी। बैठक में बच्चों को हर हाल में रोजाना स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही ड्राॅप आउट को कम करने के लिए जागरूक लोगों से उनके सुझाव मांगे जाएंगे। इसको लेकर बीएसए को शिक्षा महानिदेशक ने पत्र लिखकर जल्द से जल्द कवायद शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग का मानना है कि इस तरह की बैठकों से अभिभावक जागरूक होंगे और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजेंगे। इससे ड्राॅप आउट कम किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें