बांकेगज (लखीमपुर खीरी)। किशनपुर सेंक्चुरी में इनवायरमेंट वाॅरियर्स संस्था के तत्वावधान में रेंजर्स ऑफिस प्रांगण कटैया में सोमवार को पर्यावरण योद्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 10 से अधिक स्कूलों के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा 13 वन कर्मियों और 30 वॉचरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल मौजूद रहीं।
किशनपुर सेंक्चुरी के कटैया प्रांगण में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 10 से अधिक स्कूलों के बच्चों की पर्यावरण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में गोल्डन फ्लावर स्कूल पलिया के बच्चों ने प्रथम, विवेकानंद कॉलेज भीरा ने द्वितीय और इंडियन एकेडमी स्कूल के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वन्यजीवों की सुरक्षा के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बच्चों ने पोस्टरों पर दुर्लभ वन्यजीवों की आकृति बनाकर वाहवाही बटोरी। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक, डीएम और एफडी ने बच्चों की पीठ थपथपाकर हौसला आफजाई की।
कार्यक्रम के दौरान दुधवा नेशनल पार्क कोर जोन की किशनपुर सेंक्चुरी, दुधवा, सठियाना, सोनारीपुर, गौरीफंटा समेत सभी नौ रेंजों में तैनात राम गोविंद, श्याम सुंदर, रामलाल, मुन्ना, राम नरेश, संजय, राम भजन, अशोक, कल्लू समेत 30 वॉचरों को प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र और साइकिलें देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा किशनपुर सेंक्चुरी के वन्यजीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी, रेंजर मोहम्मद अयूब खां, वन्यजीव रक्षक अमित गंगवार समेत 13 वन कर्मियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक और डीएम ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी।
साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। संचालन अंबिका प्रसाद और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता निखिल शर्मा ने किया। इस मौके पर दुधवा के अधिकारी, वन कर्मी और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने डीएम से बटोरी वाहवाही।संवाद।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने डीएम से बटोरी वाहवाही।संवाद।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने डीएम से बटोरी वाहवाही।संवाद।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने डीएम से बटोरी वाहवाही।संवाद।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने डीएम से बटोरी वाहवाही।संवाद।