पलिया के गोल्डन फ्लावर में विजेता सम्मानित बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन।
पलियाकलां। बीते दिनों गोल्डन फ्लॉवर स्कूल में हुई स्टेट खेल प्रतियोगिताओं में चैंपियन रहे बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के खेल प्रशिक्षक इस्तियाक अली ने बताया कि यह सभी बच्चे नेशनल स्तर पर प्रतिभाग के लिए चुने गए हैं।
चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधक हरदीप कौर ने सभी बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी ने उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। इस दौरान समस्त टीचिंग स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे। संवाद