नगर के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने प्ले ग्राउंड में जिमनास्टिक एवं जागिंग का आनंद लिया। इसके अलावा इंग्लिश स्पीकिंग तथा शतरंज की बारीकियां सीखीं।
विदेशी प्रशिक्षिका आना कालेंद्रेवा और मने वोस्करचियान ने बताया कि उन्होंने बीस से अधिक देशों में प्रशिक्षण के दौरान हजारों बच्चों को देखा है और यहां के बच्चे प्रतिभा में किसी से भी पीछे नहीं हैं। समर कैंप में निखिल, विकास, मान्या, अनुष्का, दिशा, इशिता, निहारिका, माहिया, कोमल, सानिया सहित 30 बच्चों ने भाग लिया।