भीखमपुर। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। बीते बृहस्पतिवार को स्कूल जाते समय सात वर्षीय अमन वर्मा पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वर्तमान में अमन का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
मितौली के झाउपुर निवासी विक्रम ने बताया कि उनका बेटा अमन वर्मा एलकेजी का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह जगना गांव स्थित प्राइवेट स्कूल जा रहा था, तभी रास्ते में एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजन उसे तत्काल मितौली सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल भेज दिया। वर्तमान में बलरामपुर हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है।