फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टीका लगने के बाद बच्चे की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के झंडी में ढाई माह के एक बच्चे की टीका लगने के बाद मौत हो गई। परिवार वालों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

झंडी निवासी बुद्धराम ने बताया कि शनिवार को मूड़ा पीएचसी पर वह अपने ढाई माह के बच्चे को टीका लगवाने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद एएनएम किसी से फोन पर वार्ता कर रही थी और दवा भरकर तीन टीके लगा दिए। आरोप है कि दवा भी अधिक हो गई थी। इसके बाद बच्चे को लेकर घर चले आए।
रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत खराब हुई और वह मर गया। उसका पूरा शरीर काला पड़ गया। सूचना पर रविवार को अस्पताल की टीम पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके रावत ने कहा कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाता, लेकिन परिवार के लोग लोग नहीं माने और अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें