फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आधुनिक होगा छोटी काशी का रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की इंजीनियर से जानकारी करते केंद्रीय मंत्री-संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति देखी। इंजीनियरों से छोटी काशी रेलवे स्टेशन के स्वरूप का फ्लेक्स परिसर में लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डिप्टी चीफ इंजीनियर सुमित वत्स, सीनियर सेक्शन इंजीनियर धीरेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन का संभावित नक्शा दिखाया। सांसद ने कहा कि छोटी काशी का रेलवे स्टेशन लोगों को एयरपोर्ट का आभास दिलाएगा। इंजीनियर ने बताया कि पहले फेज में 6.63 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दोपहिया-चौपाहिया वाहनों की पार्किंग अलग-अलग होगी।
अंदर बाहर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म की फर्श ग्रेनाइट की होगी। उधर, निरीक्षण से पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मोहम्मदी रोड स्थित गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनसभा की। जिसमें उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ठाकुर प्रसाद गंगवार, मुन्ना लाल अवस्थी, प्रभात बाजपेई, राजेश शुक्ला, विनीत मनार, डॉ प्रीति वर्मा, विजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नदारद रहे विधायक और पालिका अध्यक्ष
शहर में एक ही दिन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के तीन कार्यक्रम हुए। पहला कार्यक्रम नगर के सीएचसी में गोला, बिजुआ, बांकेगंज सीएससी पर 20-20 बेड के बार्ड, नौ वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। दूसरा कार्यक्रम गांधी विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसभा की। दोनों स्थानों पर विधायक और पालिका अध्यक्ष के फोटो सहित फ्लेक्स तो मंच पर लगे रहे लेकिन दोनों जनप्रतिनिधि नदारद रहे। तीसरे कार्यक्रम में उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विधायक और पालिकाध्यक्ष के नदारद रहने को लेकर नगर में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें