फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोमवार तक हो जाएंगे 362 शिक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में होने वाले 181 जोड़े शिक्षकों के पारस्परिक तबादलों को लेकर शपथपत्र जमा होने के बाद सोमवार तक सभी को ज्वाइन और रिलीव करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षक बीते कई महीनों से पारस्परिक तबादले का इंतजार कर रहे थे। 11 जनवरी से शुरू हुई प्रक्रिया के बाद 13 तक सभी शिक्षकों की ज्वाइनिंग और रिलीविंग का काम होना था। इस बार पारस्परिक तबादलों को लेकर कुल 181 शिक्षक-शिक्षिकाओं के पेयर बनाए गए थे। कुल 362 अध्यापकों को एक दूसरे की सहमति के बाद उनके चुने गए स्कूलों में नई तैनाती दी जानी है।
सहमति प्रमाणपत्र मिलने के बाद अब प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अंत:जनपदीय शिक्षकों के तबादले बीईओ की बगैर अनुमति के नहीं होंगे। दो दिनों का अवकाश पड़ जाने के चलते सोमवार तक सभी शिक्षकों की ज्वाइनिंग और रिलीविंग हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें