फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थारू शिल्प को पहचान दिलाने वाली छेद्दो देवी हुईं सम्मानित

विज्ञापन
बनारस में जिले की थारू महिला छेद्दो देवी को सम्मानित करते पीएम नरेंद्र मोदी। स्रोत: जिला उद्योग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थारू शिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली परसिया, चंदनचौकी की निवासी छेद्दो देवी को शुक्रवार को बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। छेद्दो देवी ने अपने हुनर के बलबूते सैकड़ों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

छेद्दो देवी के स्वयं सहायता समूह से 500 से अधिक थारू महिलाएं जुड़ी हैं, जो थारू शिल्प के उत्पाद बनाती हैं। थारू शिल्प में अपना हुनर दिखाकर बहुत सी महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। छेद्दो देवी पिछले 15 वर्षों से थारू जनजाति की पारंपरिक हस्तकला को आधुनिक बाजार से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। छेद्दो देवी के घर पर भी हथकरघा (लूम) चलता है।
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत उन्हें न केवल प्रशिक्षण मिला, बल्कि अपने उत्पादों को देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद भी मिली। चंदनचौकी परियोजना के अंतर्गत उन्होंने व्यापारिक कौशल सीखा, जिससे उनके कार्य को नई ऊंचाई मिली। छेद्दो देवी द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पाद लखनऊ, दिल्ली और अन्य महानगरों की प्रदर्शनियों में खूब सराहे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह ने बताया कि बुधवार को थारू महिला छेद्दो देवी को जिला उद्योग केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के साथ बनारस भेजा गया था। शुक्रवार को उन्हें बनारस के रिंग रोड, मेहंदीगंज, राजातालाब में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें