फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की मौजूदगी में हुई बिजली चेकिंग

Mon, 04 Jan 2016 06:42 PM IST
खीरी टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बिजली विभाग की चेकिंग के दौरान होने वाले विरोध से निपटने के लिए सोमवार को पीएसी लगानी पड़ी, जिसके बाद यहां मोहल्ला डिहपुर, कटरा और तबेला में 500 घरों में चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। पहले दिन बिजली विभाग के 10 अवर अभियंताओं  की अगुवाई में गठित टीमों ने 3200 में 500 कनेक्शनों की चेकिंग की, जिसमें 60 से 70 पुराने मीटरों को बदला गया और बकाए में करीब 30 घरों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

चेकिंग में लोड, बिल और मीटर चेक किए गए। इस दौरान  जिस मोहल्ले में चेकिंग होती थी, वह मोहल्ला छावनी में तब्दील हो जाता था। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि कस्बे में 3200 बिजली कनेक्शन हैं, जिनमें 500 ही चेक हो पाए हैं।
पूरे कनेक्शनों की चेकिंग के लिए अभी कई दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। वहीं चेकिंग का विरोध करने वाले लोग नगर पंचायत परिसर में विरोध जताते रहे। जिसका संचालन सपा नेता शकील यूसुफी ने किया। नाजिम, मोहम्मद जुबैर, वकील खां, सपा अल्पसंख्यक सभा के सचिव सलमान रिजवी आदि ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य कस्बे में विभाग की लापरवाही जस की तस बनी हुई है। जबकि जबरन चेकिंग की जा रही है। बिजली विभाग की लापरवाही और हजारों रुपये लेने के बाद भी कोई रसीद न देने की बात को दोहराते हुए कहा कि इसकी शिकायत शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पीएसी के अलावा फरधान, कोतवाली महिला एसओ और खीरी थाने की पुलिस तैनात रही। चेकिंग अभियान के दौरान ईई रजनीकांत मिश्रा, एसडीओ राहुल शर्मा, धर्मेंद्र आनंद, जेई दिनेश कुमार, आरएन मिश्रा, मोहम्मद कामिल, मनोज पुष्कर, अब्दुल जब्बार, अमित, विजय शर्मा, अजय कुशवाहा, अजय मिश्रा, कुलदीप मौर्या, राजीव भारती, किरमानी, राशिद सहित तमाम कर्मचारियों ने देर शाम तक चेकिंग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें