फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दशहरा को लेकर नेपाल सीमा पर चेकिंग हुई तेज

Mon, 22 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा बाॅर्डर पर चेकिंग करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। नेपाल में जेन-जी के आंदोलन के बाद गौरीफंटा सीमा पर स्थिति सामान्य होती दिख रही है। दशहरा पर्व मनाने के लिए नेपाल जाने वालों की भीड़ के चलते सीमा पर चेकिंग में देरी आने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसबी व पुलिस निगरानी के साथ चेकिंग भी कर रही है। ओरिजनल आईडी प्रूफ देखने के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही सीमा पर एसएसबी व पुलिस की चेकिंग जारी रही। दशहरा पर्व पर बड़ी तादाद में भारत के महानगरों से स्वदेश लौटने के लिए नेपाली आ रहे हैं। सीमा पर तैनात एसएसबी के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि नेपाल से आने-जाने वाले नागरिक को बगैर ओरिजनल आईडी प्रूफ दिखाए आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। गौरीफंटा कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह भी सीमा पर डिगनिया तिराहे, मोहाना नदी घाट पर चेकिंग व पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें